सुकमा में पशु चिकित्सकों की टीम ने किया घायल बैल का सफल ऑपरेशन, दो घंटे की मेहनत से दी नई जिंदगी

सुकमा, 09 अक्टुबर 2026/sns/- मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए जिला पशु चिकित्सालय सुकमा में उपसंचालक डॉ. संदीप इंदुरकर के नेतृत्व में पशु चिकित्सकों की टीम ने तीन दिन से गंभीर रूप से घायल एक बैल का दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद सफल उपचार किया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बैल के दोनों पिछले पैर बुरी तरह टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे उसकी हालत बेहद दयनीय हो गई थी। शहर के अनिल टावरी एवं गुप्तेश्वर गंगबेर की सूचना और सहयोग से बैल को उपचार के लिए पशु चिकित्सालय लाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ऑपरेशन कर दोनों क्षतिग्रस्त पिछले पैरों को हटाया गया। इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन में डॉ. ज्योति बघेल, डॉ. अंबिका नेगी, भुवाल नेताम, संतोष यादव एवं पवन बघेल ने सराहनीय योगदान दिया। पशु चिकित्सकों की तत्परता, समर्पण और टीमवर्क से बैल को समय पर उपचार मिल सका। यह प्रयास बेजुबान पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और पशु चिकित्सा सेवा के प्रति टीम की प्रतिबद्धता का सराहनीय उदाहरण है।

About The Author