खटियापाटी में निः शुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
बलौदाबाजार,10 अक्टूबर 2026/sns/- आयुष विभाग के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर डमरू द्वारा निःशुल्क एक दिवसीय आयुष स्वास्थ शिविर एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन कार्यक्रम के तहत विकासखंड बलौदाबाजार के रामायण चैक खटियापाटी में आयोजित किया गया। इस शिविर में 240 मरीज लाभान्वित हुए। शिविर में ऑस्टियोआर्थराइटिस एवं मस्क्युलोस्केलेटल डिसऑर्डर एवं व्योमित्र स्क्रीनिंग एवं एनसीडी स्क्रीनिंग किया गया। इस दौरान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. एल. एस. ध्रुव, आयुष चिकित्सक डॉ विवेक वर्मा, डॉ. नेकदत्त बरतामसी, फार्मासिस्ट सावित्री योगी, योगेंद्र गेंडरे उपस्थित थे।