आईटीआई के छात्रों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए किया गया प्रेरित
बलौदाबाजार, 12 अक्टूबर 2026/sns/- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सकरी, बलौदाबाजार में विद्यार्थियों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को एक प्रेरणात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शिवकुमार कंवर ने विद्यार्थियों को लघु उद्यम स्थापित करने तथा सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने विद्यार्थियों को स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार एक व्यक्ति अपने कौशल, मेहनत और सही योजना के माध्यम से स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकता है। उन्होंने बैंक के माध्यम से उद्यम स्थापित करने के लिए ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, बलौदाबाजार में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी आरसेटी के माध्यम से अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं और प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
कार्यक्रम में आईटीआई के प्राचार्य,एमएसएमई के सहायक निदेशक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र (DIC) के अधिकारी, संस्थान की प्राचार्य तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहे