कभी अपना घर बनाना था बड़ी चुनौती, प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ अपना घर बनाने का सपना-मनोज यादव

दुर्ग, 12 अक्टूबर 2026/sns/- गरीबों और जरूरतमंदों के लिए सिर पर छत होना एक बहुत बड़ा सपना होता है, जिसकी तुलना अक्सर लोग बेटी की शादी जैसी बड़ी जिम्मेदारी से करते हैं। वैशाली नगर विधानसभा अंतर्गत इंदिरा नगर वार्ड-16 निवासी मनोज यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले सहयोग से अपने पक्के मकान का सपना सच कर दिखाया है।  
मनोज यादव ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं थी, जिसके चलते खुद का पक्का मकान बनाना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी। ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना उनके और उनके परिवार के लिए एक बड़ा संबल बनकर आई। इस योजना की मदद से उन्हें अपने घर का निर्माण कराने में आर्थिक सहयोग मिला। अपने पक्के घर के निर्माण पूरा होने पर खुशी जाहिर करते हुए मनोज यादव ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ही आज उनका घर बनने का सपना साकार हो सका है। उन्होंने कहा कि गरीबों की जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा अपने घर को खड़ा करने में ही निकल जाता है। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों की इस बड़ी चिंता को समझा और उनके इस सपने को पूरा किया है।  

About The Author