घोषित राजस्व ग्राम के नक्शा व खसरे पर दावा आपत्ति आमंत्रित

बलौदाबाजार, 13 अक्टूबर 2026/sns/- तहसील सोनाखान अंतर्गत ग्राम दलदली,देवगांव एवं रवान वन ग्राम से घोषित राजस्व ग्राम है।इन ग्रामो के नक्शा शीट का भौतिक सत्यापन उपरांत नक्शा व खसरा तैयार किया गया है जो भू धारकों के अवलोकन हेतु सबंधित ग्राम पंचायत भवन मे उपलब्ध रहेगा। तैयार नक्शा एवं खसरो पर किसी को आपत्ति हो तो वे अपना दावा आपत्ति सम्बंधित ग्राम पंचायत मे15 दिवस के भीतर प्रस्तुत कर सकते हैं।

About The Author