मोटराइज्ड ट्राइ साइकिल मिलने से रोशनी के लिए आवागमन हुआ आसान
बलौदाबाजार, 13 अक्टूबर 2026/sns/- समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को सहायता एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को रोशनी पुरैना को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की । ट्राइसाइकिल मिलने से अब रोशनी के लिए आवागमन आसान होगा और उन्हें आने-जाने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।
मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से रोशनी के दैनिक जीवन में सुविधा बढ़ेगी तथा वे पहले की तुलना में अधिक सहजता से अपने जरूरी कार्य कर सकेंगी। यह पहल दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस सहयोग के लिए रोशनी पुरैना ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “विष्णु भैया की सुशासन सरकार दिव्यांगजनों के लिए निरंतर अच्छा काम कर रही है। दिव्यांगजनों की जरूरतों को समझते हुए उन्हें सहायता और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मैं सरकार को धन्यवाद देती हूं।”
जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।