सेवा संकल्प अभियान: प्रधानमंत्री आवास योजना से सेवाराम के परिवार को मिला सुरक्षित आशियाना

मोहला, 16 अक्टूबर 2026/sns/-सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलाव की एक प्रेरक कहानी विकासखंड अंबागढ़ चौकी के ग्राम सेम्हारबांधा निवासी श्री सेवाराम की है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से उनके पक्के मकान का सपना साकार हुआ है। अपना घर हर परिवार की सबसे बड़ी जरूरत और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक होता है। पक्का मकान परिवार को केवल सुरक्षित छत ही नहीं देता, बल्कि जीवन में सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की उम्मीद भी जगाता है। श्री सेवाराम के लिए आवास की यह सौगात उनके जीवन में खुशियों और संतोष का आधार बनी है। योजना का लाभ मिलने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार जताया। उन्होंने शासन-प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के अपने घर के सपने को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से ऐसी प्रेरक सफलता की कहानियों को जन-जन तक पहुंचाने का उद्देश्य शासन की योजनाओं से हुए बदलाव को सामने लाना और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।

About The Author