शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु आवेदन 02 नवंबर तक

मुंगेली, 16 अक्टूबर 2026/sns/-शासकीय उचित मूल्य की दुकान किरना का संचालन एवं स्वामित्व रिक्त होने की स्थिति में स्थानीय ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों एवं अन्य सहकारी समितियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मुंगेली द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक संस्थाएं निर्धारित शर्तों के साथ 02 नवंबर 2026 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मुंगेली में आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं। विस्तृत जानकारी के लिए अनुविभागीय अधिकारी मुंगेली कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

About The Author