युवा रत्न सम्मान हेतु 31 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित
बलौदाबाजार,16 अक्टूबर 2026/sns/-छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वार युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्र में किये गये अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिये सम्मानित करने और उनमें एक राष्ट्रीय कीर्तिमान विकसित करने की दृष्टि से ‘‘युवा रत्न सम्मान‘‘ योजना संचालित किया जा रहा है। योजनांतर्गत व्यक्तियों, संगठनों के योगदान को प्रोत्साहित करने मान्यता देने एवं प्रतिष्ठा मंडित करने के उद्देश्य से राज्य शासन ने इस क्षेत्र में कार्यरत् व्यक्तियों, संगठनों को युवा रत्न सम्मान प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। युवा रत्न सम्मान हेतु आवेदक अपना आवेदन 31 अक्टूबर 2026 तक (02 प्रति में) कार्यालय वरिष्ठ खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण, कुटुम्ब न्यायालय, कक्ष क्रमांक-24,कलेक्ट्रेट परिसर बलौदाबाजार में जमा कर सकते हैं। युवा रत्न सम्मान के संबंध में अधिक जानकारी हेतु खेल एवं युवा कल्याण के वाबसाईट ीजजचेरू//ूूू.ेचवतजेलू.बह.हवअ.पद/बह ेचवतजे/ का अवलोकन कर सकते है।