दिवंगत सीएचओ कमलेश्वरी साहू के पिता को दिया गया 50 हजार रुपये का अनुकम्पा अनुदान

मुंगेली, 22 अक्टूबर 2026/sns/- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मानव संसाधन नीति के तहत दिवंगत संविदा कर्मचारी के आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) स्वर्गीय सुश्री कमलेश्वरी साहू के आकस्मिक निधन के पश्चात उनके पिता श्री अर्जुन लाल साहू को 50 हजार रुपये की एकमुश्त राशि अनुकम्पा अनुदान के रूप में प्रदान की गई है। सीएमएचओ ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत मुंगेली विकासखंड स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र धरमपुरा में सुश्री कमलेश्वरी साहू सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं।
उनका आकस्मिक निधन 18 अक्टूबर 2026 को हो गया। उनके निधन से परिवार को हुई क्षति के बीच राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मानव संसाधन नीति के प्रावधानों के अनुरूप उनके आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया पूरी की गई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मानव संसाधन नीति-2018 के कंडिका क्रमांक 43 में संविदा कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु पर अनुग्रह भुगतान का प्रावधान किया गया है। इसके पूर्व पिछले 05 वर्षाे में कुल 03 कर्मचारियों की मृत्यु पश्चात उनके परिजनों को अनुकम्पा अनुदान राशि प्रदान की जा चुकी है।

About The Author