मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में बैठक 26 अक्टूबर को

रायगढ़, 23 अक्टूबर 2026/sns/- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम, अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के अंतर्गत जिले में मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया की जा रही है। इसके तहत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 15-लैलूंगा, 16-रायगढ़, 18-खरसिया एवं 19-धरमजयगढ़ से मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इस संबंध में 26 अक्टूबर सोमवार को शाम 4 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सर्वसंबंधितों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने हेतु आग्रह किया है।

About The Author