ग्राम गोछिया के वार्ड क्रमांक 01 में 1.757 लाख रुपये की लागत से मुरमीकरण कार्य कराया गया

कवर्धा, 26 अक्टूबर 2026/sns/- कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत गोछिया के वार्ड क्रमांक 01 में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत जनपद स्तर से मुरमीकरण कार्य के लिए 1 लाख 75 हजार 700 रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। ग्राम पंचायत गोछिया द्वारा स्वीकृत मुरमीकरण कार्य को प्रस्तावित स्थल पर कराया गया है। संबंधित अधिकारी द्वारा उक्त कार्य का स्थल निरीक्षण एवं सत्यापन किया गया, जिसमें मुरमीकरण कार्य निर्धारित कार्यस्थल पर होना पाया गया।

About The Author