चक्रवाती तूफान के संभावित प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट
बीजापुर, 26 अक्टूबर 2026/sns/-चक्रवात अर्नब के संभावित प्रभाव से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने एवं संभावित भारी बारिश तथा बाढ़ जैसी आपातकालीन स्थितियों में त्वरित सहायता एवं समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन बीजापुर द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में कलेक्टर कार्यालय बीजापुर द्वारा जिला एवं तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार 26 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के तहत जिला स्तर पर अपर कलेक्टर ’श्री भूपेन्द्र कुमार अग्रवाल’ को बाढ़ नियंत्रण कक्ष का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनका मोबाइल नंबर ’9691261772’ तथा बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर ’7587291848’ है। इसी प्रकार तहसील स्तर पर भी संबंधित तहसीलदारों एवं प्रभारी तहसीलदारों को बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तहसीलवार नियुक्त नोडल अधिकारी एवं संपर्क नंबर इस प्रकार हैं- बीजापुर श्री पचराम सलामे, तहसीलदार बीजापुर। मोबाइल नंबर 9425558879 तथा बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07853-299380।
भैरमगढ़ः श्रीमती प्रियंका बंजारा, तहसीलदार भैरमगढ़। मोबाइल नंबर एवं नियंत्रण कक्ष का संपर्क नंबर 9406216885। भोपालपटनमः श्री लक्ष्मण राठिया, तहसीलदार भोपालपटनम। मोबाइल नंबर एवं नियंत्रण कक्ष का संपर्क नंबर 8871196750। उसूरः श्री देवनंदन टंडन, प्रभारी तहसीलदार उसूर। मोबाइल नंबर एवं नियंत्रण कक्ष का संपर्क नंबर 9131768799। कुटरूः’ श्री सूर्यकांत धरत, प्रभारी तहसीलदार कुटरू। मोबाइल नंबर एवं नियंत्रण कक्ष का संपर्क नंबर 9479108608। गंगालूरः’ श्री भोज कुमार डहरिया, तहसीलदार गंगालूर। मोबाइल नंबर एवं नियंत्रण कक्ष का संपर्क नंबर 6267323260।
आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल संपर्क करने की अपील- जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि संभावित भारी बारिश के दौरान नदी-नालों, पुल-पुलियों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। किसी भी क्षेत्र में बाढ़, जलभराव, आवागमन बाधित होने अथवा अन्य आपातकालीन स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित तहसील के बाढ़ नियंत्रण कक्ष या जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष से तत्काल संपर्क करें। जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में संभावित आपदा की स्थिति में आवश्यक समन्वय एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होंगे। नागरिकों से मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने तथा सतर्क एवं सुरक्षित रहने की अपील की गई है।