प्रधानमंत्री आवास योजना के एक हजार से अधिक अपूर्ण आवासों को पूर्ण कराने 10 पंचायतों में विशेष
सारंगढ़&बिलाईगढ़], 26 अक्टूबर 2026/sns/- राज्य शासन की मंशानुरूप प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने तथा स्वीकृत आवासों के निर्माण में तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार जिले में अपूर्ण आवासों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने के लिए लगातार समीक्षा एवं निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में जनपद पंचायत सारंगढ़ की 10 ग्राम पंचायतों में लगभग एक हजार अपूर्ण आवासों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से सोमवार को एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 50 सचिवों] तकनीकी सहायकों एवं स्व&सहायता समूहों की महिलाओं को शामिल कर आवास हितग्राहियों से घर&घर संपर्क किया गया तथा उन्हें निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान का उद्देश्य लंबे समय से अपूर्ण आवासों के निर्माण में तेजी लाना तथा हितग्राहियों को शासन की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ समय पर उपलब्ध कराना है। अभियान के दौरान संबंधित अमले ने हितग्राहियों के घर पहुंचकर निर्माणाधीन आवासों की स्थिति का जायजा लिया और निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए आवश्यक समझाइश दी। साथ ही आवास निर्माण में हो रही देरी के कारणों की जानकारी लेकर हितग्राहियों को कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
10 ग्राम पंचायतों में 1033 आवास अपूर्ण, निर्माण में तेजी लाने पर विशेष जोर
जनपद पंचायत सारंगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर-एस- नायक ने बताया कि विशेष अभियान के लिए ऐसी 10 ग्राम पंचायतों को चिन्हांकित किया गया] जहां बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवास अपूर्ण हैं। इनमें ग्राम पंचायत बरभाठा ¼अ½ में 120] अमलीडीपा में 146] कुर्राहा में 81] सिंघनपुर में 99] अचानकपाली में 88] पासीद में 95] गोड़ीहारी में 93] माल्दा ¼अ½ में 104, उलखर में 120 तथा बरदुला में 87 आवास अपूर्ण हैं। इस प्रकार इन पंचायतों में कुल 1033 आवासों का निर्माण पूर्ण कराया जाना शेष है।
श्री नायक ने बताया कि अपूर्ण आवासों की संख्या को देखते हुए पंचायतवार विशेष दलों के माध्यम से हितग्राहियों से सीधे संपर्क करने की पहल की गई है। अभियान में सचिवों] तकनीकी सहायकों के साथ स्व-सहायता समूहों की महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई, ताकि हितग्राहियों को आवास निर्माण पूर्ण करने के लिए प्रेरित करने के साथ स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी भी बढ़ाई जा सके।
अभियान के दौरान हितग्राहियों को समझाइश दी गई कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों का निर्माण समय पर पूर्ण करना आवश्यक है] ताकि परिवारों को सुरक्षित एवं पक्के मकान में रहने की सुविधा मिल सके। संबंधित पंचायत अमले को भी हितग्राहियों से नियमित संपर्क बनाए रखने] निर्माण कार्यों की प्रगति की निगरानी करने तथा अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया।
जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन को प्राथमिकता देते हुए अपूर्ण आवासों की लगातार समीक्षा की जा रही है। विशेष अभियान के माध्यम से निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ हितग्राहियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों का अपने पक्के आवास का सपना साकार हो सके।