पिथौरा अनुविभाग अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान लक्ष्मीपुर

महासमुंद, 27 अक्टूबर 2026/sns/- जिले के पिथौरा अनुविभाग अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान के नवीन आबंटन के लिए इच्छुक संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ज्योति महिला स्व सहायता समूह लक्ष्मीपुर द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान का समर्पण किए जाने के बाद शासन के निर्देशानुसार दुकान के युक्तियुक्तकरण एवं नवीन आबंटन की प्रक्रिया की जा रही है।
कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा), महासमुंद द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु इच्छुक संस्थाओं से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2016 की कंडिका 9 के तहत संबंधित विकासखंड में संचालित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियां (लैम्प्स), प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां, वन सुरक्षा समितियां, महिला स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायतें तथा अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियां आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक संस्थाएं 6 नवंबर 2026 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पिथौरा में आवेदन जमा कर सकते हैं। दुकान का नवीन आबंटन छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2016 की कंडिका 9 में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा।

About The Author