त्रि-स्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 हेतु रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त
दुर्ग, 17 नवम्बर 2026/sns/- छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम-1993 की धारा 42 सहपठित छ.ग. पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के प्रावधानों के तहत त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के तहत दुर्ग जिले के जनपद पंचायत दुर्ग, धमधा और पाटन में सरपंच एवं पंच के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) के पदों पर अधिकारियों को निर्वाचन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) के आदेशानुसार जनपद पंचायत दुर्ग के अंतर्गत 8 ग्राम पंचायतों-चंगोरी (वार्ड क्र. 16), निकुम (वार्ड क्र. 5), मचांदुर (वार्ड क्र. 8), गनियारी (वार्ड क्र. 10), भानपुरी (वार्ड क्र. 7), कातरो (वार्ड क्र. 17), रवेलीडीह (वार्ड क्र. 15) और रसमड़ा (वार्ड क्र. 14) के 8 पंच पदों के उप निर्वाचन के लिए श्री पवन ठाकुर तहसीलदार दुर्ग को रिटर्निंग ऑफिसर तथा श्री प्रकाश मेश्राम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार जनपद पंचायत धमधा के अंतर्गत 6 ग्राम पंचायतों लहंगा (वार्ड क्र. 8), मुढ़पार (वार्ड क्र. 6), बागडूमर (वार्ड क्र. 1), मेडे़सरा (वार्ड क्र. 10), पत्थरिया सह. (वार्ड क्र. 20) और कपसदा (वार्ड क्र. 20) के 6 पंच पदों के उप निर्वाचन के लिए श्री हुलेश्वर नाथ खुटे, तहसीलदार धमधा को रिटर्निंग ऑफिसर तथा श्री अजय पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जनपद पंचायत पाटन के अंतर्गत 8 ग्राम पंचायतों बोरिद (वार्ड क्र. 13), गोड़पेड़ी (वार्ड क्र. 19), अमेरी (वार्ड क्र. 12), सावनी (वार्ड क्र. 18), खम्हरिया (ड) (वार्ड क्र. 5), सांतरा (वार्ड क्र. 16), रेंगकठेरा (वार्ड क्र. 07) के 7 पंच एवं 1 सरपंच पद के उप निर्वाचन के लिए श्री मनोज कुमार गुप्ता, तहसीलदार पाटन को रिटर्निंग ऑफिसर तथा श्री महेन्द्र कुमार जांगड़े, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।