मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

अम्बिकापुर, 17 नवम्बर 2026/sns/-  भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से 02 से 17 नवंबर 2026 के मध्य संस्था स्तर, विधानसभा स्तर एवं जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसी क्रम में 17 नवम्बर को विधानसभा से चयनित शीर्ष 10-10 छात्र-छात्राओं के मध्य संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय अम्बिकापुर में जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका निरीक्षण उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष कुमार देवांगन द्वारा किया गया। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की जानकारी दी एवं विद्यार्थियों से यह भी अपील किया कि ऐसे छूटे हुए विद्यार्थी जो 17 वर्ष से अधिक आयु के हैं, वे भावी मतदाता के रुप में अग्रिम आवेदन कर सकते है तथा उनके घर या आसपास के जो 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र विद्यार्थी युवा हो उनका भी नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने हेतु ऑनलाइन ECINET एप के माध्यम से स्वयं एवं ऑफलाइन बीएलओ के माध्यम से फार्म 06 लेकर भरा जाए।

जिला परियोजना अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (स्वीप).श्री गिरीश गुप्ता ने यह जानकारी दिया की विधानसभा स्तर से दोनो विधा में कुल 60 (30-30) विद्यार्थी चयनित होकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए है, जिसमें जिला स्तर से चयनित शीर्ष 10-10 छात्र-छात्राओं की जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ को प्रेषित किया जाएगी। साथ ही आयोग द्वारा निर्धारित निबंध प्रतियोगिता का विषय “मतदान का महत्व” तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का विषय “मतदाता सूची तैयार करना, EVM एवं VVPAT, मतदान प्रक्रिया और मतगणना प्रक्रिया” रखा गया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को यह समझाने का प्रयास किया गया है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक की जागरुकता और मतदान में सहभागिता कितनी महत्वपूर्ण है।

इस दौरान संस्था के प्राचार्य डॉ. अंजन सिंह, उप प्राचार्य डॉ. पूजा दुबे, सहायक प्राध्यापक श्रीमती सुमन पांडेय, बी.पी.ओ. श्री कमलेश वर्मा, श्री सत्यनारायण भगत, श्रीमती इंदु मिश्रा, रजनीश मिश्रा एवं समस्त प्रतिभागी उपस्थित रहे ।

About The Author