जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित

बीजापुर, 20 नवंबर 2026/sns/- जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आज संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती नम्रता चौबे  ने आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

बैठक में खेल मैदान की तैयारी, आवास, भोजन, पेयजल, परिवहन, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित विभागों की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने आयोजन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का आयोजन 23 एवं 24 नवंबर 2026 को मिनी स्टेडियम, बीजापुर में किया जाएगा। बैठक में एसडीएम बीजापुर श्री राकेश साहू, डिप्टी कलेक्टर एवं खेल अधिकारी श्री आदित्य कुंजाम डिप्टी कलेक्टर श्री मुकेश देवांगन सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित थे।

About The Author