पात्र-अपात्र सूची जारी, दावा-आपत्ति 30 नवम्बर तक आमंत्रित

राजनांदगांव, 23 नवम्बर 2026/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन सशक्तिकरण केन्द्र (हब) राजनांदगांव हेतु आईटी असिस्टेंट के पद एवं जेण्डर विशेषज्ञ (अनुसूचित जनजाति) के 1 पद पर भर्ती क लिए प्राप्त आवेदनों की स्कूटनी उपरांत पात्र-अपात्र सूची जारी की गई। सूची के संबंध में 30 नवम्बर 2026 शाम 5.30 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कलेक्टोरेट परिसर जिला राजनांदगांव में पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट, कोरियर के माध्यम से दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। जारी सूची का अवलोकन राजनांदगांव जिले की वेबसाईट पर किया जा सकता है।

About The Author