जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 28 नवंबर को

सुकमा, 24 नवम्बर 2026/sns/- पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पेंटा (सुकमा-प्) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन आगामी 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन द्वारा विकासखंड कोन्टा के समस्त पात्र विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की गई है कि वे परीक्षा में शामिल होने के लिए समय रहते अपना प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से डाउनलोड कर लें।
अभिभावकों और विद्यार्थियों की सुविधा के लिए नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। आवेदक घर बैठे ही आधिकारिक पोर्टलhttps://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/AdminCard/Admit2027Car अथवा https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
ऑनलाइन माध्यम के अतिरिक्त, जिन अभिभावकों को डाउनलोड करने में असुविधा हो रही है, वे विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय (BEO Office), कोन्टा में संपर्क कर भी प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। प्रशासन ने सभी अभिभावकों से विशेष अनुरोध किया है कि अंतिम समय की हड़बड़ी से बचने के लिए शीघ्र प्रवेश पत्र प्राप्त करें और उस पर अंकित परीक्षा की तिथि, समय तथा परीक्षा केंद्र से संबंधित समस्त दिशा-निर्देशों का भली-भांति अवलोकन कर लें।

About The Author