उद्यमियों को बैंकिंग सुविधाओं और ऋण योजनाओं
सुकमा, 25 नवम्बर 2026/sns/- जिले में उद्यमिता को प्रोत्साहन देने और आम नागरिकों तक बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को पुराने कलेक्टरेट भवन स्थित सक्षम कोचिंग सेंटर में MSME संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के सहायक महाप्रबंधक श्री सत्येंद्र राठौर एवं प्रबंधक श्री अशोक मीना ने जिले के उद्यमियों और ग्राहकों से सीधे संवाद कर उनके व्यवसाय, ऋण आवश्यकताओं, बैंकिंग सुविधाओं और वित्तपोषण से जुड़ी समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा की। अधिकारियों ने MSME क्षेत्र के विकास में बैंक ऋण की भूमिका और उपलब्ध वित्तीय सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक श्री मनीष कुमार कुशरो एवं त्ैम्ज्प् निदेशक श्री विकास कुमार उपस्थित रहे।
MSME संवाद के पश्चात RBIअधिकारियों ने वित्तीय समावेशन सैचुरेशन अभियान के तहत ग्राम पंचायत हमीरगढ़ में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना की जानकारी देकर इनका लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही पुराने बैंक खातों की KYC अपडेट कराने, नामांकन दर्ज कराने तथा निष्क्रिय खातों को पुनः सक्रिय करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक श्री मोहन पिनगुआ एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक श्री विद्यानंद मौजूद रहे।
जिला प्रशासन की पहल और बैंकिंग संस्थानों के समन्वय से आयोजित यह कार्यक्रम जिले में वित्तीय जागरूकता, उद्यमिता संवर्धन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य दूरस्थ अंचलों के उद्यमियों को ऋण एवं बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने के साथ ही ग्रामीणों को शासन की सामाजिक सुरक्षा एवं वित्तीय योजनाओं का लाभ दिलाना है। त्ठप् अधिकारियों ने बैंकिंग सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में ऐसे संवाद कार्यक्रमों और ग्राम स्तरीय शिविरों की महत्वपूर्ण भूमिका बताई।