संविधान दिवस: अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का किया पाठन
मुंगेली, 26 नवंबर 2026/sns/- संविधान दिवस 26 नवम्बर के अवसर पर आज जिला कलेक्टोरेट परिसर में भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का पाठन किया गया। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मृणमयी शुक्ला ने अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलायी। इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान में प्रदत्त अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की शपथ ली। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर जिला कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।