जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर जमकोर में आयोजित हुआ रोजगार मेला
मुंगेली, 26 नवम्बर 2026/sns/- जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें निजी क्षेत्र में नियोजन से जोड़ने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, द्वारा आज जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर, ग्राम जमकोर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में दो नियोजक कंपनियों ने सहभागिता करते हुए विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया संचालित की।
रोजगार मेले में कुल 90 रिक्त पदों के विरुद्ध 09 आवेदक उपस्थित हुए। नियोजक कंपनियों द्वारा आवेदकों की योग्यता एवं पात्रता के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें 08 आवेदकों का अंतिम रूप से चयन किया गया। इस प्रकार रोजगार मेले में उपस्थित आवेदकों में से अधिकांश युवाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ।