प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिसों को 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

अम्बिकापुर, 26 नवम्बर 2026/sns/-  अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिसों को 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें तहसील दरिमा के कुनियाकला निवासी हरिप्रसाद की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस ईशु प्रसाद राजवाड़े, तहसील लुण्ड्रा के कुदर निवासी सुखन कोरवा की मृत्यु मधुमक्खियों के काटने से होने पर उनके वारिस करमी कोरवा, तहसील लुण्ड्रा के कोट निवासी इन्दरसाय की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस प्रभा तिर्की एवं तहसील लखनपुर के ढोढाकेसरा निवासी अनिल मझवार की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस जगसाय मझवार को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई है।

About The Author