जिले में 10 से 25 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सामूहिक दवा सेवन अभियान

मुंगेली, 31 जनवरी 2026/sns/- फाइलेरिया (हाथी पांव) जैसी गंभीर बीमारी से बचाव एवं नियंत्रण के लिए जिले में 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाना तथा आमजन को इस रोग के प्रति जागरूक करना है। अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडों लोरमी, मुंगेली एवं पथरिया में चरणबद्ध रूप से दवा वितरण एवं सेवन कराया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने बताया कि अभियान अंतर्गत 02 वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी नागरिकों को फाइलेरिया रोधी दवा एवं कृमिनाशक दवा का सेवन कराया जाएगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा 10 से 12 फरवरी तक स्कूलों, महाविद्यालयों, आंगनबाड़ियों आदि शैक्षणिक संस्थानों में दवा सेवन कराया जाएगा। 13 से 22 फरवरी तक गृह भेंट कर तथा 23 से 25 फरवरी तक छूटे हुए लोगों को माप अप राउंड अंतर्गत दवा सेवन कराया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *