रासायनिक उर्वरकों के विक्रय में अनियमितता, कालाबाजारी और जमाखोरी पर रखा जाएगा नियंत्रण
मोहला, 7 अप्रैल 2026/sns/- खरीफ और रबी वर्ष 2026-27 के दौरान किसानों को समय पर बीज, उर्वरक, कीटनाशक औषधि और कल्चर जैसी कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराने, उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने और कीट-व्याधि नियंत्रण में सलाह देने के उद्देश्य से जिला स्तर पर कृषि नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इस कक्ष के माध्यम से रासायनिक उर्वरकों के विक्रय में अनियमितता, कालाबाजारी और जमाखोरी पर नियंत्रण रखा जाएगा। नियंत्रण कक्ष में नोडल अधिकारी के रूप में श्री एस. के. सिक्या, सहायक संचालक कृषि संपर्क नंबर: 8959922886, सहायक नोडल अधिकारी के रूप में श्री आर.के. पिस्दे, अनुविभागीय कृषि अधिकारी अं.चौकी संपर्क नंबर: 9406073451, तथा सहायक के रूप में श्री जितेन्द्र कुमार नेताम संपर्क नंबर: 6264904886, श्री एस. के. दामले और श्री विनोद कुमार निर्मल संपर्क नंबर: 9407903903 को ड्यूटी सौंपी गई है। किसान और कृषि हितधारक इस कक्ष से संपर्क कर आवश्यक सामग्री और सलाह प्राप्त कर सकते हैं।