मिशन शक्ति अंतर्गत सखी वन स्टॉप सेंटर में व्यक्तिगत सेवा प्रदाता के पदों में नियुक्ति हेतु पात्रता सूची जारी

अम्बिकापुर, 09 मई 2026/sns/-  मिशन शक्ति अंतर्गत जिले में संचालित “सखी” वन स्टॉप सेंटर में विभिन्न सेवाप्रदाता पदों पर नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों के संबंध में दावा-आपत्ति के निराकरण उपरांत पात्रता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार वन स्टॉप सेंटर के दैनिक संचालन एवं संबंधित कार्यवाहियों के लिए पैरा लीगल कार्मिकध्वकील के 01 पद, पैरा मेडिकल कार्मिक के 01 पद, बहुउद्देशीय कर्मचारी/रसोईया के 01 पद तथा सुरक्षा गार्ड/नाइट गार्ड के 03 पदों सहित कुल 06 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु प्राप्त आवेदनों पर दावा-आपत्तियों के परीक्षण एवं निराकरण के पश्चात पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। पात्रता सूची का अवलोकन सरगुजा जिले की  वेबसाइट www.surguja.gov.in व कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है। साक्षात्कार की तिथि एवं अन्य आवश्यक जानकारी संबंधित अभ्यर्थियों को पृथक से सूचित की जाएगी।

About The Author