ग्राम साकेत में 09 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त आरोपी जेल दाखिल

मुंगेली, 17 जुलाई 2026/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी उपनिरीक्षक विभाग की टीम ने ग्राम साकेत में कार्रवाई करते हुए हूबलाल के कब्जे से 09 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त की।
जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया और आरोपी लेखराम साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई सहायक आबकारी अधिकारी श्री रविन्द्र पाण्डेय के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें आबकारी वृत्त पथरिया प्रभारी आबकारी मुख्य आरक्षक श्री विशेन चन्द्रवंशी, आबकारी आरक्षक, लक्ष्मी खांडे, सैनिक बिंदिया राजपूत शामिल रहे।

About The Author