पंजीकृत महिला श्रमिकों से दीदी ई-रिक्शा सहायता हेतु आवेदन आमंत्रित

बलौदाबाजार, 24 अगस्त 2026/sns/-छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के तहत दीदी ई-रिक्शा सहायता योजनांतर्गत पंजीकृत महिला श्रमिक जिनका निरंतर 3 वर्ष पूर्व का जीवित पंजीयन हो उनसे आवेदन आमंत्रित किया गया है। ऐसे महिला पंजीकृत श्रमिकों को ई-रिक्शा दिये ये जाने के उद्देश्य से क्रयमूल राशि का 60 प्रतिशत् या अधिकतम राशि रू 1,50,000 जो भी कम हो अनुदान विभाग द्वारा दिए जाने का प्रावधान है।

हितग्राही का पंजीयन कार्ड, बैंक से लोन प्राप्त करने संबंधी दस्तावेज, आधार कार्ड,ड्राईविंग लायसेंस  एवं बैंक पास बुक की प्रति आवश्यक है।ऐसे पंजीकृत महिला श्रमिक जो विगत 03 वर्षों से मंडल अंतर्गत पंजीकृत हो वे प्रत्येक जनपद पंचायतों में स्थित श्रम संसाधन केन्द्रों, विभाग के वेबसाईट Shramevjayate.cg.gov.in, श्रमेव जयते ऐप या श्रम कार्यालय के कक्ष क्रमांक 117 कलेक्टर परिसर तथा च्वॉइस सेन्टर के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते है ।

About The Author