शिक्षिका सुनीता यादव को शाल श्रीफल भेंटकर कलेक्टर एसपी ने किया

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 अगस्त 2026/sns/-राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन होने पर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू और एसपी सुनील शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। कलेक्टर और एसपी ने शिक्षिका सुनीता यादव को इस सम्मान के लिए चयन होने पर बधाई और शुभकामनायें दिए। कलेक्टर ने उनके सामाजिक कार्यों की तारीफ की और निरंतर अपने शिक्षिकीय दायित्वों के साथ अन्य सामाजिक कार्यों को करने के लिए प्रोत्साहित की। इस अवसर पर शिक्षिका सुनीता यादव की पुत्री सृजना यादव भी उपस्थित थीं। उल्लेखनीय है कि बरमकेला ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक स्कूल खिचरी की शिक्षिका सुनीता यादव को वर्ष 2025 का साहित्य के क्षेत्र में पंडित मुकुटधर पांडे स्मृति अलंकरण से नवाजा गया।  वहीं वर्ष 2024 में राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित भी हुई हैं।

About The Author