महतारी वंदन योजना से संवर रहा नंदे यादव का परिवार
सुकमा, 25 जूलाई 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना वनांचल की महिलाओं के जीवन में बदलाव की नई कहानी लिख रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से पालेम गांव की श्रीमती नंदे यादव के परिवार को नियमित आर्थिक संबल मिला है। योजना की राशि सीधे बैंक खाते में पहुंचने से घरेलू जरूरतें पूरी करने में आसानी हुई है और परिवार पर आर्थिक दबाव भी कम हुआ है।
नंदे यादव बताती हैं कि पहले रोजमर्रा की छोटी-छोटी जरूरतों और बाजार खर्च के लिए भी उन्हें कई बार सोच-विचार करना पड़ता था, लेकिन अब महतारी वंदन योजना की राशि प्रतिमाह 1000 रुपये के मिल जाने से उनके लिए मजबूत सहारा बन गई है। घरेलू खर्च संभालने के साथ वे इस राशि से बचत भी कर रही हैं, ताकि अपनी बेटियों को बेहतर शिक्षा दिलाकर उनके सपनों को नई उड़ान दे सकें। उनके लिए यह योजना सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और सुरक्षित भविष्य की उम्मीद बन चुकी है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए नंदे यादव भावुक होकर कहती हैं, “विष्णु भैया का धन्यवाद, यह राशि हमारे परिवार के बहुत काम आ रही है और मेरी बेटियों के सपनों को पूरा करने का हौसला दे रही है।” महतारी वंदन योजना से नंदे जैसी हजारों महिलाओं के जीवन में आर्थिक आत्मविश्वास बढ़ रहा है और परिवार की खुशहाली के साथ बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार हो रही है।