रक्षाबंधन से पहले विष्णु भइया का उपहार, चमेली पटेल की खुशियां हुईं दोगुनी
कवर्धा, 25 अगस्त 2026/sns/- रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की सौगात दी। कबीरधाम जिले के ग्राम राजानवागांव निवासी श्रीमती चमेली पटेल के खाते में भी 31वीं किस्त के एक हजार रुपये पहुंचे। रक्षाबंधन से पहले मिली इस राशि से उनके परिवार की त्योहार की तैयारियां आसान हो गई हैं। चमेली पटेल कहती हैं कि हमर विष्णु भइया ने राखी तिहार से पहिली ही हमन बहिनी मन के लिए उपहार भेज दे हे। हर महीना मिलने वाले ऐ पइसा से बहुत सहयोग होथे। ऐ बार पइसा राखी के पहिली मिल गे हे, अब ए पइसा से मिठाई अउ उपहार खरीदबो।
श्रीमती चमेली बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने मिलने वाली राशि से उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिलती है। पहले छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए परिवार के अन्य सदस्यों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब अपने बैंक खाते में नियमित राशि आने से उन्हें आर्थिक सहारा मिला है। वह कहती हैं, कि विष्णु भइया हम बहिनी मन के भावना समझथें। तिहार के समय पइसा के जरूरत जादा होथे। हमन ला किसी से पइसा लेना या मांगना न पड़े, यही सोच के राखी से पहिली ही पइसा खाते म डाल देथे।
चमेली पटेल के लिए इस बार मिली 31वीं किस्त केवल एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि रक्षाबंधन के अवसर पर अपने परिवार की खुशियों को संवारने वाला उपहार है। त्योहार से पहले राशि मिलने से उन्हें मिठाई और उपहार खरीदने की चिंता से राहत मिली है। उनके लिए यह सहायता भाई-बहन के स्नेह और अपनत्व से जुड़ी खुशी का एहसास भी करा रही है।समय पर मिलने वाली आर्थिक सहायता परिवार की छोटी-छोटी खुशियों को बड़ा बना देती है। रक्षाबंधन से पहले उनके खाते में पहुंची 31वीं किस्त ने त्योहार की तैयारियों को आसान किया और उनकी खुशियों को दोगुना कर दिया।