एक वर्ष से अधिक समय से अनधिकृत अनुपस्थिति, भृत्य चंद्रमुकेश को अंतिम कारण बताओ नोटिस

सुकमा, 02 सितम्बर 2026/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, सुकमा द्वारा पत्र क्रमांक 1/336295/2026 स.पत्र/सुकमा, दिनांक 21.08.2026 के माध्यम से भृत्य श्री चंद्रमुकेश, मूल ग्राम जरवाय, पोस्ट भनसूली, जिला दुर्ग (छ.ग.), के एक वर्ष से अधिक समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के संबंध में सेवा समाप्ति हेतु अंतिम कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। संबंधित कर्मचारी का वर्तमान पता अज्ञात होने तथा उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो पाने के कारण नोटिस का समाचार पत्र में प्रकाशन कराया जा रहा है। उन्हें अंतिम अवसर प्रदान करते हुए नोटिस प्रकाशन की तिथि से 7 दिवस के भीतर कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी अनुपस्थिति के संबंध में सुसंगत कारण एवं स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में संतोषजनक कारण सहित उपस्थित नहीं होने पर नियमानुसार समिति गठित कर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author