09 सितम्बर को होगा श्रमिक सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन
जांजगीर-चांपा, 07 सितंबर 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग के अंतर्गत छ०ग० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल एवं छत्तीगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य समाजिक सुरक्षा मण्डल में पंजीकृत श्रमिको के पंजीयन एवं योजनाओं का लाभ के संबंध में ऑडोटोरियन भवन जांजगीर में 09 सितम्बर 2026 को श्रमिक सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम में श्रमिक पंजीयन एवं योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान किया जायेगा। उन्होंने श्रम विभाग द्वारा अधिक से अधिक संख्या में श्रमिको को उपस्थित होने हेतु अपील की है।