आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

रायगढ़, 8 सितम्बर 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना पुसौर के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र गढ़उमरिया-4 एवं बाराडोली-1 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक महिलाएं 22 सितंबर तक महिला एवं बाल विकास विभाग के ऑनलाइन पोर्टल  aww.bharti.in  के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। नियुक्ति से संबंधित विस्तृत नियम एवं शर्तों की जानकारी परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

About The Author