सेवा संकल्प अभियान के तहत रोजगार मेले का आयोजन

मोहला, 23 सितंबर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान के तहत आज 23 सितंबर 2026 को लाल चक्रधर शाह शासकीय महाविद्यालय, अंबागढ़ चौकी में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में कुल 4 नियोजकों ने सहभागिता की, जिसमें 98 आवेदक सम्मिलित हुए।
नियोजकों द्वारा साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के दौरान कुल 36 आवेदकों का प्रारंभिक चयन दर्ज किया गया है। चयन की अंतिम प्रक्रिया वर्तमान में जारी है। अंतिम चयन एवं संबंधित जानकारी ई-रोजगार पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी।
इसी क्रम में शासकीय आई.टी.आई., अंबागढ़ चौकी में जिला रोजगार कार्यालय, राजनांदगांव द्वारा व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती शुभि जग्गी, यंग प्रोफेशनल एवं श्रीमती भामिनी द्वारा कुल 110 आवेदकों को व्यावसायिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें रोजगार एवं कैरियर संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।

About The Author