सेवा संकल्प अभियान से महिला समूह को मिला आर्थिक संबल

मोहला, 1 अक्टूबर 2026/sns/- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु शिविर ग्राम वासडी में जय मां लक्ष्मी स्व-सहायता समूह को 2 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया।
ग्राम साल्हे की इस बिहान समूह में 10 महिला सदस्य शामिल हैं। समूह की महिलाएं अब प्राप्त राशि से सब्जी उत्पादन एवं बिक्री का कार्य शुरू करने जा रही हैं। इससे उन्हें नियमित आय का साधन मिलने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
समूह की महिलाओं ने कहा कि सेवा सेतु शिविर के माध्यम से मिली आर्थिक सहायता उनके लिए नई शुरुआत का अवसर है। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

About The Author