सेवा संकल्प अभियान से ग्रामीणों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

मोहला, 1 अक्टूबर 2026/sns/- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु शिविर आम लोगों के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं। ग्राम वासडी में आयोजित शिविर में विकासखंड मोहला के ग्राम पथरेल निवासी मोनिका बाई बोगा को राशन कार्ड प्रदान किया गया। मोनिका बाई बोगा खेती-किसानी का कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं। उनके परिवार में चार सदस्य हैं। सेवा सेतु शिविर के माध्यम से राशन कार्ड मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उनके परिवार को शासकीय राशन योजना का लाभ आसानी से मिल सकेगा। उन्होंने इस सुविधा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। मोनिका बाई ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को उनके गांव के आसपास ही शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिलना सराहनीय पहल है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण किया जा रहा है।

About The Author