सेवा सेतु पोर्टल की नवीन सेवाओं पर ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण

सुकमा, 28 अक्टुबर 2026/sns/- जिले में डिजिटल माध्यम से शासकीय सेवाओं की उपलब्धता को अधिक सुगम, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कार्यालय के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सेवा सेतु पोर्टल की नवीन सेवाओं के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्भ्पच्ै सेवा सेतु ऑपरेटरों एवं ब्ैब् अटल डिजिटल सेवा केंद्रों के ऑपरेटरों को पोर्टल पर उपलब्ध नवीन सेवाओं, उनकी कार्यप्रणाली और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य ऑपरेटरों की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ आम नागरिकों तक डिजिटल शासकीय सेवाओं का लाभ त्वरित एवं सहज रूप से पहुंचाना है।
प्रशिक्षण में विवाह प्रमाण पत्र की ऑनलाइन प्रक्रिया का किया गया प्रायोगिक प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान पंचायत विभाग की विवाह प्रमाण पत्र सेवा के अंतर्गत ऑनलाइन प्रविष्टि करने की प्रक्रिया का प्रायोगिक प्रदर्शन कर ऑपरेटरों को प्रशिक्षित किया गया। साथ ही, सेवा सेतु पोर्टल पर प्रारंभ की गई अन्य नवीन सेवाओं की जानकारी देते हुए आवेदन दर्ज करने एवं संबंधित प्रक्रियाओं को पूरा करने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में सुकमा, छिंदगढ़ एवं कोंटा विकासखंड के ऑपरेटर शामिल हुए और उन्हें पोर्टल की सेवाओं का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक जानकारी दी गई।
समयबद्ध सेवा प्रदायगी और नागरिकों की सुविधा पर जोर ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मो शाहिद ने प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान सभी ऑपरेटरों को निर्देशित किया गया कि वे नागरिकों को सेवा सेतु पोर्टल की नवीन सेवाओं के प्रति जागरूक करें तथा प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। इससे आम नागरिकों को शासकीय कार्यालयों की सेवाएं प्राप्त करने में आसानी होगी और डिजिटल सेवा प्रणाली के प्रति विश्वास भी मजबूत होगा। जिला प्रशासन का उद्देश्य तकनीक के प्रभावी उपयोग से शासकीय सेवाओं को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनसुलभ बनाना है, ताकि जिले के नागरिकों को विभिन्न सेवाओं का लाभ सरलता और शीघ्रता से प्राप्त हो सके।

About The Author