राज्य स्थापना दिवस पर जिले में उत्साह और उल्लास के साथ सशक्त नारी
मुंगेली, 03 नवंबर 2026/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत स्टेडियम में भव्य जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की गौरवशाली विकास यात्रा, सांस्कृतिक पहचान और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की आकर्षक झलक देखने को मिली। राज्योत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री पुन्नूलाल मोहले मुंगेली विधायक ने छत्तीसगढ़ महतारी एवं मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल राम रावटे, अपर कलेक्टर श्री अंजोर सिंह पैकरा, मुंगेली एसडीएम श्री मायानंद चंद्रा, जनपद पंचायत मुंगेली अध्यक्ष श्री रामकमल सिंह परिहार, जिला अध्यक्ष श्री दीनानाथ केशरवानी, नगर पालिका परिषद मुंगेली उपाध्यक्ष श्री जयप्रकाश मिश्रा, श्री लखन लाल साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित रहे।
राज्योत्सव का प्रमुख आकर्षण सशक्त नारी, युवा उड़ान की थीम पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई आकर्षक प्रदर्शनी रही। इन स्टॉलों के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य के गठन से लेकर अब तक की 26 वर्षों की विकास यात्रा, विभागीय उपलब्धियों, नवाचारों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया। जनसंपर्क, पुलिस, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आदिवासी विकास, विद्युत एवं क्रेडा, कृषि, उद्यानिकी, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, उद्योग, खाद्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण, मत्स्य पालन, पशुपालन, राजस्व, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल संसाधन, रेशम, वन, श्रम, समाज कल्याण, चिप्स, नगर पालिका, परिवहन, सहकारिता, विधिक सेवा एवं आयुष सहित विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए।
विधायक श्री मोहले सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। अधिकारियों ने उन्हें विभागीय योजनाओं, उपलब्धियों और हितग्राहियों को मिल रहे लाभों की जानकारी दी। अतिथियों ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री मोहले ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के दूरदर्शी निर्णय एवं संकल्प से छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ। राज्य गठन के समय सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में अनेक चुनौतियां थीं। आज 26 वर्षों की विकास यात्रा में प्रदेश ने इन क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। छत्तीसगढ़ अब विकास, सुशासन और समृद्धि की नई पहचान गढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं लोक निर्माण विभाग के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सड़कों का विस्तार हुआ है। शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों एवं महाविद्यालयों की संख्या और सुविधाओं में वृद्धि हुई है। जिला चिकित्सालय में गंभीर बीमारियों के उपचार सहित स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हुआ है।
विधायक श्री मोहले ने कहा कि किसानों के हित में 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी का निर्णय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहा है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को पक्के मकान, स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से घरों में शौचालय तथा उज्ज्वला योजना के माध्यम से रसोई गैस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इन योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने जिलेवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कलेक्टर श्री तोपनो ने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन आपसी समन्वय से जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रशासन का मूल उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शी एवं समयबद्ध लाभ जिले के प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाना है। उन्होंने जिलेवासियों से विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने, शासन की योजनाओं का लाभ लेने तथा जिले के समग्र विकास में प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की अपील की। साथ ही सभी नागरिकों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के समापन में अतिथियों को जिला प्रशासन की ओर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संचालन डीएमसी श्री अशोक सोनी ने किया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी हुए सम्मानित, हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सामग्री का किया गया वितरण
राज्योत्सव में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं शासकीय दायित्वों के बेहतर निर्वहन के लिए और सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों के द्वारा भाषण और चित्रकला में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभागीय स्टॉलों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं नागरिकों को प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। राज्योत्सव में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। इन स्टॉलों के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण किया गया। इससे आम नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त हुई।