राज्य स्तरीय रोजगार मेला रायपुर में 29 जनवरी से

बिलासपुर, 23 जनवरी 2026/sns/-राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 29, 30 एवं 31 जनवरी 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार रायपुर में किया जा रहा है। जिसमें बिलासपुर जिले के युवा 31 जनवरी 2026 को मेले में शामिल हो सकते है। विभिन्न कंपनियों के द्वारा 15 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। जिसमें तकनीक एवं गैर तकनीकी पद शामिल है। इच्छुक आवेदक www.erojgar.cg.gov.in पोर्टल में अपना पंजीयन करा सकते है। पोर्टल में कंपनियों एवं रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। इच्छुक युवा अपने शैक्षणिक योग्यता, रोजगार पंजीयन, फोटो इत्यादि दस्तावेज के साथ 31 जनवरी को मेले में शमिल हो सकते है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *