नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने जिला न्यायालय में बैठक आयोजित

मुंगेली, 07 फरवरी 2026/sns/- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के तत्वावधान में आगामी 14 मार्च को जिले में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला न्यायालय परिसर के मीटिंग हॉल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती गिरिजा देवी मेरावी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अधिकाधिक प्रकरण चिन्हित कर लोक अदालत में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि आम नागरिकों को त्वरित, सुलभ एवं निःशुल्क न्याय का लाभ मिल सके। बैठक में नेशनल लोक अदालत के माध्यम से न्यायालयों में लंबित प्री-लिटिगेशन एवं अन्य प्रकरणों के निराकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती मेरावी ने कहा कि नेशनल लोक अदालत न्यायिक प्रणाली में विश्वास बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। बैठक में अधिकारियों से लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा नागरिकों को अधिकाधिक संख्या में जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राकेश कुमार सोम, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती जसविंदर कौर अजमानी मलिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती कंचन लता आचला सहित नगर पालिका, विद्युत विभाग एवं बीएसएनएल विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *