पीएमएफएमई योजना अंतर्गत उद्यमिता जागरूकता शिविर सम्पन्न

अंबिकापुर, 10 फरवरी 2026/sns/-  प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, अम्बिकापुर (सरगुजा) द्वारा 05 फरवरी 2026 को जनपद पंचायत सभाकक्ष उदयपुर में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर में विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) तथा औद्योगिक विकास नीति 2024-30 की विस्तृत जानकारी उद्यमियों को प्रदान की गई। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों श्री अश्विनी शुक्ला (प्रबंधक), श्री सूर्योदय कुमार साहू (सहायक प्रबंधक), श्री संदीप पन्ना (सहायक प्रबंधक) तथा श्री जुही सब्बा (बीपीएम) ने योजनाओं के प्रावधान, पात्रता, अनुदान एवं ऋण प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी।

जागरूकता शिविर में खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े स्वयं सहायता समूहों, व्यक्तिगत इकाइयों तथा कार्यरत उद्यमियों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने अधिक से अधिक नवीन प्रकरण तैयार कर ऋण स्वीकृति प्राप्त करने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को पीएमएफएमई योजना एवं अन्य विभागीय योजनाओं से संबंधित पम्पलेट एवं ब्रोशर भी वितरित किए गए, जिससे वे योजनाओं की जानकारी का लाभ लेकर अपने उद्यम स्थापित या विस्तारित कर सकें।

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता शिविरों का उद्देश्य जिले में सूक्ष्म खाद्य उद्यमों को प्रोत्साहित कर स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाना है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *