सांसद बृजमोहन की चाची स्वर्गीय प्रेमलता अग्रवाल की याद में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन
सांसद बृजमोहन की चाची स्वर्गीय प्रेमलता अग्रवाल की याद में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन
मुख्यमंत्री साय सहित बड़ी संख्या में मंत्री, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने दी भावभीनी विदाई
रायपुर | 9 अप्रैल 2026/sns/
रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल की पूजनीय चाची, स्वर्गीय श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए गुरुवार को पगड़ी रस्म एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन श्रद्धा एवं भावनात्मक वातावरण में किया गया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित मंत्री श्री राम विचार नेताम, श्री केदार कश्यप, मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने स्वर्गीय श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए स्वर्गीय प्रेमलता अग्रवाल को नमन किया।
इसके अलावा विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री सुनील सोनी, श्री मोतीलाल साहू, श्री संपत अग्रवाल, श्रीमती रंजना साहू, धमतरी महापौर श्री रामू रोहरा, प्रदेश महामंत्री श्री अखिलेश सोनी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरी शंकर अग्रवाल, CSIDC अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, पूर्व मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू, पूर्व विधायक श्री संजय ढीढी, श्री संतोष बाफना, श्री देवजी भाई पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री छगन मुंदड़ा, पूर्व महापौर श्री प्रमोद दुबे, हीरा ग्रुप के चेयरमैन श्री जगदीश अग्रवाल, चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष श्री सतीश थोरानी, श्री सच्चिदानंद उपासने एवं श्री यश प्रताप जूदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों के पदाधिकारियों, छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्द अवस्थी,पत्रकारों तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने स्वर्गीय श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भगवान से पुण्य आत्म की शांति के साथ ही परिवार के सदस्यों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस अवसर पर सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में सभी का स्नेह और संवेदना परिवार को संबल प्रदान करने वाला है।





