मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 8 मई को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन

मोहला, 08 मई 2026/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 08 मई 2026, शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे से स्कूल परिसर, सुशासन शिविर मार्री (भोजटोला), मोहला, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में किया जा रहा है। इस आयोजन में जिले के अनेक नवयुगलों का विवाह सामाजिक एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं के विवाह में सहयोग प्रदान करना तथा समाज में सामूहिक विवाह की परंपरा को बढ़ावा देना है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर नवदंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान करने की अपील की है।

About The Author