रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

राजनांदगांव, 13 मई 2026/sns/- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव ने त्रि-स्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 के लिए जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंच के निर्वाचन कार्य के लिए जनपद पंचायतवार अधिकारियों को रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। जारी आदेश अनुसार जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत सरपंच व पंच पद के निर्वाचन कार्य हेतु तहसीलदार राजनांदगांव श्री प्यारे लाल नाग को रिटर्निंग ऑफिसर तथा नायब तहसीलदार राजनांदगांव श्री राकेश नागवंशी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजनांदगांव श्री मनीष साहू को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत पंच पद के निर्वाचन कार्य हेतु तहसीलदार डोंगरगढ़ श्री अमीय श्रीवास्तव को रिटर्निंग ऑफिसर तथा नायब तहसीलदार डोंगरगढ़ श्री चिराग रामटेके एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्रीमती भगवती साहू को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। जनपद पंचायत डोंगरगांव अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्य व पंच पद के निर्वाचन कार्य हेतु तहसीलदार डोंगरगांव श्री कमल किशोर साहू को रिटर्निंग ऑफिसर तथा नायब तहसीलदार डोंगरगांव श्री सत्यपाल सिंह यादव एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव श्रीमती रोशनी भगत टोप्पो को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत पंच पद के निर्वाचन कार्य हेतु तहसीलदार छुरिया श्रीमती आकांक्षा साहू को रिटर्निंग ऑफिसर तथा नायब तहसीलदार राजनांदगांव श्री गंगाधर राव एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया श्री होरीलाल साहू को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया

About The Author