अग्निवीर भर्ती (लिपिक) के परिणाम घोषित छत्तीसगढ़ के 20 उम्मीदवारों को मिली सफलता
कवर्धा, 20 मई 2026/sns/- सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जनवरी माह में धमतरी (छ.ग.) में आयोजित भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती के लिए अग्निवीर लिपिक, स्टोर कीपर टेक्निकल पदों का परिणाम दिनांक 16 मई 2026 को घोषित कर दिया गया है। यह परिणाम भारतीय सेना की वेबसाइट (डब्लू डब्लू डब्लू डाॅटज्वाइन इंडियन आर्मी डाॅट एनआईसी डाॅट इन) पर उपलब्ध है तथा सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित किया गया है। सेना भर्ती कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य से इस परीक्षा में शामिल 20 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है।
सभी उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए निर्देश है कि वे 21 मई 2026 को सुबह 09रू00 बजे सभी मूल दस्तावेजो के साथ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर (छ.ग.) (जो कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर के पास स्थित है) मे प्रारंभिक निर्देशों के लिए उपस्थित हों। उम्मीदवार किसी भी स्पष्टीकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय नया रायपुर के टेलीफोन नम्बर 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क कर सकते है।