नगर पालिका सुकमा के वार्ड क्रमांक 13 दुर्गा पंडाल में लगा सुशासन चौपाल

सुकमा, 21 मई 2026/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” अब केवल जनसमस्याओं के समाधान तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनता जा रहा है। सुकमा नगर पालिका के दुर्गा माता पंडाल, वार्ड क्रमांक 13 में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में प्रशासन ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को केंद्र में रखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए। शिविर में 1 बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार और 5 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई गई, जिसने सरकारी योजनाओं के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत किया।
शिविर के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाई। वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद राजेंद्र गुप्ता ने गर्भवती माताओं और बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ भविष्य की कामना की। वहीं शिविर प्रभारी सीएमओ विनीत साव के मार्गदर्शन में महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और संस्थागत प्रसव के महत्व की जानकारी दी गई। बच्चों के पोषण, टीकाकरण और देखभाल को लेकर भी व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।प्रशासन की इस पहल ने यह साबित कर दिया है कि “सुशासन तिहार” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनकल्याण और संवेदनशील शासन व्यवस्था का सशक्त उदाहरण बन चुका है। महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्थानीय प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से शासन की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक पहुंच रहे ऐसे शिविरों से नागरिकों को समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है, जिससे शासन के प्रति लोगों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।

About The Author