जिले में राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ चयनित ग्रामो एवं नगरों से एकत्रित किये जाएंगे आंकड़े
बलौदाबाजार, 29 जुलाई 2026/sns/- भारत सरकार के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्य का 81 वें दौर का कार्य प्रारंभ हो चुका है। यह सर्वेक्षण कार्य माह जुलाई 2026 से जून 2027 तक संपादित किया जाएगा।
इस सर्वेक्षण कार्य के दौरान कृषक परिवारो के स्थिति का आकलन, अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश तथा प्रवासन से संबंधी आंकडे चयनित ग्रामों तथा नगर के पारा, मोहल्लो से एकत्रित किये जायेगें। सर्वेक्षण में सांख्यिकी विभाग की टीम द्वारा जिले के 26 ग्रामों तथा नगरों से 8 चयनित ब्लॉक के घर-घर पहुँचकर रोजगार, व्यवसाय, आय, श्रम, निवेश प्रवास तथा अन्य सामाजिक-आर्थिक संबंधी जानकारी एकत्रित करेंगे।
सांख्यिकी विभाग के उपसंचालक पायल पाण्डेय ने बताया क़ि जिला कार्यालय से हरवंश कोसले, सांख्यिकी अन्वेषक एवं योगेश कुमार सेन, संगणक द्वारा यह कार्य संपादित किया जाएगा।सर्वे के दौरान एकत्रित की गई जानकारी पूरी तरह सांख्यिकी अधिनियम 2008 के अंतर्गत गोपनीय होगी। यह जानकारी भविष्य के विकास की नई योजनाओं के निर्धारण में महत्तवपूर्ण भूमिका निभायेंगे।