कर्रानाला बैराज से छोड़ा जा रहा 1.35 क्यूमेक्स पानी
कवर्धा, 30 जुलाई 2026/sns/- कबीरधाम जिले में लगातार हो रही वर्षा के कारण कर्रानाला बैराज मध्यम परियोजना में जल की आवक लगातार बढ़ रही है। जलस्तर में निरंतर वृद्धि होने से बैराज के जलभराव का स्तर इसकी निर्धारित क्षमता के निकट पहुंचने की संभावना को देखते हुए जल संसाधन विभाग द्वारा एहतियातन बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्रानाला बैराज के स्पिल चैनल के गेट के माध्यम से 1.35 क्यूमेक्स पानी नदी में डिस्चार्ज किया जा रहा है।